
जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के फतुहीकला स्थित कम्पोजिट विद्यालय में महिला अध्यापकों के बीच गुरुवार को मारपीट हो गई। मारपीट की सूचना देकर एक महिला अध्यापक ने अपने पति को बुलाया और विद्यालय की प्रधानाध्यापिका और उसकी अध्यापक बेटी की पिटाई कर दिया। सूचना मिलने पर 112 की पुलिस टीम के साथ इंस्पेक्टर बरसठी श्याम दास वर्मा ने भी मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया। जानकारी मिली है कि फतुहीकला गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय पर किसी बात को लेकर गुरुवार को दोपहर में एक अध्यापिका और प्रधानाध्यापिका के बीच कहासुनी होते होते मारपीट में बदल गई।
मारपीट होता देख कर अन्य अध्यापकों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है उसके बाद अध्यापिका ने अपने पति को बुलाकर प्रधानाध्यापिका और उनकी अध्यपिका लड़की को काफी मारा पीटा। लोगों ने बीच बचाव किया। विद्यालय में मारपीट की घटना को देखकर काफी भीड़ लग गई। घटना की सूचना एक पक्ष ने 112 नंबर पर देकर पुलिस को मौके पर बुला किया। मामले की गंभीरता देख कर प्रभारी इंस्पेक्टर श्याम दास वर्मा भी पहुंच गए। बीईओ सुरेन्द्र कुमार से घटना के विषय में पूछने पर उन्होंने अनिभिज्ञता जताई है।



