Crime

मुगलसराय में हत्या कर फेंकी गई लाश बनारस के युवक की निकली, परसों रात से रहा लापता

मृतक कोतवाली थाना क्षेत्र का निवासी ,सराफा व्यापारी के रहा कार्यरत

वाराणसी। मुगलसराय के दांडी इलाके में मिली लाश की शिनाख्त कर ली गई है। मृतक वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र के ब्रह्मा घाट इलाके का रहने वाला विक्की शर्मा पुत्र विश्वनाथ शर्मा उम्र 35 वर्ष बताया गया। घर वालों ने बताया कि मृतक परसों रात से लापता था। उस दिन रात्रि 12बजे के बाद उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था। कल सुबह लाश मिलने की सूचना के बाद जब परिवार वालों द्वारा थाने पर संपर्क किया गया तो फोटो से मृतक की शिनाख्त कर ली गई। परिजन फूट-फूट कर रोने लगे।

बताया जा रहा है कि मृतक चौक थाना क्षेत्र के ठठेरी बाजार स्थित सराफा की दुकान पर काम करता था। परसों रात विशेश्वरगंज स्थित श्री भोजनालय से खाना खाने के बाद रात लगभग 11:30 बजे वह निकला था। और उसके बाद से ही लापता हो गया था। परिवार वालों के शिनाख्त करने के बाद मुगलसराय क्राइम ब्रांच की टीम देर शाम मृतक के भोजनालय वाले स्थान पर पहुंची एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। इस दौरान परिवार वालों से भी पूछताछ कर आवश्यक जानकारी लेने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम वापस् मुगलसराय चली गई। मृतक के पास रहा मोबाइल भी गायब मिला।

परिवार वाले आज सुबह थाना मुगलसराय पहुंच गए।पुलिस व परिजन पोस्टमार्टम हेतु आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुट गए। अभी तक इस हत्याकांड में मृतक का मोबाइल ना होने के कारण कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। उसकी हत्या क्यों की गई वह अचानक मुगलसराय कैसे पहुंच गया यह सवाल अभी अनुत्तरित है। जिसका जवाब पुलिस ढूंढ रही पुलिस का कहना था कि शीघ्र ही घटना का खुलासा होगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button