UP Live

दुद्धी को जिला बनाने की कमान अब युवा नेतृत्व के हाथों में

अध्यक्ष बने चेयरमैन राजकुमार व संयोजक विपिन बिहारी

दुद्धी,सोनभद्र – दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष समिति की भंग कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को सिविल बार के अध्यक्ष नागेन्द्र नाथ श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई| बैठक में आंदोलन को धार देने के लिए जुझारू नई कार्यकारिणी के गठन के लिए सदन में उपस्थित लोगों ने एक राय होकर अपने सुझाव दिए| इसके पश्चात संरक्षक रामलोचन तिवारी ने नए अध्यक्ष के लिए नगर पंचायत चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि एवं संयोजक के लिए के लिए विपिन बिहारी के नाम का प्रस्ताव सदन में रखा,तो तालिया बजाकर दोनों नामों का समर्थन किया| वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए उदय लाल मौर्या,एवं प्रवक्ता पद पर रामपाल जौहरी को मनोनीत किया गया| महासचिव पद को लेकर सदन हंगामा मच गया|

निवर्तमान महासचिव प्रभु सिंह का नाम आते ही सदन में मौजूद वरिष्ठ लोगों द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई| उनका कहना था कि लगातार इस पद पर बीते कई वर्षों से जिम्मेदारी संभालने वाले श्री सिंह के पद का विस्तार किया जाए,उस पद पर किसी नए लोगों को रखा जाए| इसको लेकर काफी देर तक सदन में बहस चलता रहा| इसके बाद अध्यक्षीय भाषण देते हुए नागेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने अध्यक्ष एवं संयोजक को अपने हिसाब से कार्यकारिणी गठित करने जिम्मेदारी सौपते हुए कहा कि वे इस अहम मुद्दे में सभी की समान सहभागिता होनी चाहिए| वही नवनियुक्त अध्यक्ष श्री अग्रहरि ने सदन को भरोसा दिया कि सदन के विश्वास पर खरा उतरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे| जिला मुद्दे को लेकर वे संभावित परिक्षेत्र से लेकर लखनऊ तक आंदोलन की अलख जगायेंगे| इसके पश्चात बैठक में शामिल लोग दुद्धी जिला बनाओं की नारा लगाते हुए तहसील मुख्यालय तक जुलूस की शक्ल में गए| तहसील तिराहे पर सांकेतिक चक्का जाम कर आंदोलन का आगाज किया| इस मौके पर दुद्धी बार के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव,पूर्व अध्यक्ष नन्दलाल,प्रेमचंद्र यादव,जुबेर आलम,अवध नारायण यादव,सत्यनारायण यादव,दिनेश अग्रहरि,शंभुनाथ कौशिक,राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, सत्यनारायण सिंह आदि लोग उपस्थित रहे|

Related Articles

Back to top button