Varanasi

मुख्यमंत्री बनारस में करेंगे सभा,दोनों उप मुख्यमंत्री भी डालेंगे डेरा, बनाएंगे पक्ष में माहौल

  • जल शक्ति मंत्री समेत एक के बाद एक वरिष्ठ नेताओं का होगा कार्यक्रम
  • सांसद रवि किशन और दिनेश लाल यादव “निरहुआ” भी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगे प्रचार

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। जीत पक्की मानी जा रही है लेकिन उसे ऐतिहासिक बनाने के लिए संगठन की स्थानीय इकाई की ओर से कई कार्यक्रम बनाये जा रहे हैं। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा को भी शामिल किया जा रहा है। इसकी तारीख भी लगभग तय हो गई है। 30 अप्रैल को जनसभा शिवपुर मिनी स्टेडियम में होना सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके अलावा दोनों उप मुख्यमंत्री भी बनारस में डेरा जमाएंगे। इसके तहत कई कार्यक्रम तय हो रहे हैं।

महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के अनुसार प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या 28 अप्रैल को वाराणसी आएंगे। और पूरे दिन भाजपा महापौर पद के प्रत्याशी अशोक तिवारी एवं पार्षद पद के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार व जनता से अपील करेंगे। इसके साथ ही जीत को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के अलावा प्रदेश के अन्य मंत्री,वरिष्ठ नेताओं के साथ ही सांसद रवि किशन एवं दिनेश लाल यादव “निरहुआ” के भी यहां चुनाव प्रचार करने की सूचना प्राप्त हुई है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button