Crime

प्रयागराज से बुक हुई कार को सुरही में लूटा

पिंडरा,वाराणसी । फूलपुर थाना क्षेत्र के सुरही ओवरब्रिज के पास सोमवार को अपराह्न में असलहे से आतंकित कर कार लूट ली। घटना के बाद पुलिस ने आरोपितों के तलाश में बाजारों में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालती रही।

जानकारी के अनुसार तीन लोग प्रयागराज से कार को किराए पर बुक किया और बाबतपुर पहुंचे। वहां से कार को हाइवे से होते हुए सुरही ओवरब्रिज लेकर पहुंचे और किराया का विवाद करते हुए ड्राइवर को असलहा दिखाकर आतंकित कार लूट कर ओवरब्रिज से नीचे उतर कर ले भागे। घटना के बाद किसी तरह थाने पहुचे ड्राइवर लालू प्रसाद निवासी प्रयागराज ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। उसके बाद एसीपी अमित पांडेय के नेतृत्व में फूलपुर पुलिस टीम बदमाशों के तलाश में जुट गई।

Related Articles

Back to top button