UP Live

एडीजी वाराणसी जोन का जौनपुर में वार्षिक निरीक्षण, सैनिक सम्मेलन और अपराध गोष्ठी भी

जौनपुर। अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन बृज भूषण द्वारा सोमवार को जनपद जौनपुर के वार्षिक निरीक्षण के दौरान स्थानीय पुलिस लाइन में क्वार्टर गार्ड की सलामी ली गई। सलामी के बाद एडीजी द्वारा गारद रुम, शस्त्रागार, जी0पी0 स्टोर, आर0टी0सी0 बैरक, मेस, परिवहन शाखा, जिमनेजियम हाल एवं आवासीय परिसर का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को जरूरी आदेश-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के उपरान्त पुलिस लाइन में एडीजी द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।

 

 

एडीजी बृजभूषण द्वारा पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हाल में सैनिक सम्मेलन किया गया। उन्होंने पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुनकर निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। ततपश्चात अपराध गोष्ठी कर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु आवश्यक आदेश-निर्देश दिए गए। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक, राज करन नय्यर के साथ जनपद के समस्त अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी तथा प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button