National

विरोधियों का एजेंडा सिर्फ सत्ता हथियाना : मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक भाजपा के कार्यकर्ताओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए विधान सभा चुनाव में जीत हासिल करने का मंत्र दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को पार्टी के लगभग 50 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कर्नाटक में विधान सभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बूथ जीतने पर फोकस करने की सलाह दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि, बूथ जीतने की शुरूआत तब होती है जब कार्यकर्ता बूथ से जुड़े परिवारों को जीत लेता है, उनके दिल को जीत लेता है। उन्होंने कहा कि यदि आप बूथ स्तर पर जीतना चाहते हैं तो 10 महिलाओं और 10 पुरुषों का एक मजबूत समूह बनाएं। गरीबों, महिलाओं, युवाओं और दलितों के कल्याण सहित सरकार की योजनाओं की जानकारी रखें और पूरी तरह से स्वयं को अपडेट रखते हुए इन जानकारियों को जनता तक पहुंचाएं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह दो दिन बाद कर्नाटक की जनता का दर्शन करने और आशीर्वाद लेने आ रहे हैं। राज्य में प्रचार करने वाले नेताओं ने उन्हें बताया है कि उन्हें वहां के लोगों का भरपूर स्नेह मिला है। यह भाजपा के प्रति लोगों के विश्वास को दिखाता है।विरोधी दलों पर सीधा निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि विरोधियों का एजेंडा सिर्फ सत्ता हथियाना है जबकि भाजपा का एजेंडा विकास है। उन्होंने कहा कि, भाजपा और दूसरी पार्टियों में सबसे बड़ा फर्क अप्रोच का है। भाजपा आने वाले 25 वर्षों में विकसित भारत के रोड मैप पर काम कर रहा है।

हमारे विरोधियों का एजेंडा है सत्ता हथियाना और हमारा एजेंडा है 25 वर्षों में देश को विकसित बनाना, गरीबी से मुक्त बनाना और युवाओं के सामथ्र्य को सबसे आगे बढ़ाना। आने वाले 25 वर्षों में कर्नाटक की विकास यात्रा को नेतृत्व देने के लिए भाजपा एक युवा टीम का निर्माण कर रही है।(वीएनएस )

 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button