Crime

बड़वाह में एक व्यक्ति की घर पर घुसकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह कस्बे में एक व्यक्ति की घर मे घुस कर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।बड़वाह की एसडीओपी अर्चना रावत ने पत्रकारों को बताया कि कल शाम कहार मोहल्ला में 50 वर्षीय छोटे खान पर चाकू से हमला बोल दिया गया। उसे अस्पताल लाया गया ,जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि छोटे खान धार जिले के सिंघाना का निवासी था और कहार मोहल्ला स्थित अपनी पत्नी आबेदा के घर आया था। उन्होंने बताया कि दोनों बहुत दिनों से अलग रह रहे थे। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button