UP Live

गुरु नानकदेव जी का 551 वां प्रकाशोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ सम्पन्न

जौनपुर। नगर के रासमंडल स्थित गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर तपस्थान में सोमवार को गुरु नानक देव का 551 वां प्रकाशोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रकाश पर्व पर सुबह दस बजे से एक बजे तक गुरु ग्रंथ साहब पाठ, अरदास, शबद कीर्तन,गुरु नानक देव के जीवन पर आधारित कार्यक्रम व लंगर का आयोजन हुआ। देर शाम एक बड़ा केक भी काटा गया, इस मौके पर मौजूद सभी लोगों ने केक का प्रसाद ग्रहण किया।

सभी कार्यक्रम गुरुद्वारा के ग्रंथी ज्ञानी जीउत पाल सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण इस साल नगर कीर्तन एवं शोभा यात्रा स्थगित रही। गौरतलब है कि प्रकाशोत्सव पर हर साल ओलंदगंज स्थित सुंदर गुरुद्वारा से गाजे-बाजे के साथ नगर कीर्तन एवं शोभा यात्रा निकाली जाती है। इसमें कई झांकियां शामिल होती हैं। इसके साथ ही गुरु ग्रंथ साहिब की प्रमुख झांकी के साथ तमाम महिलाएं और पुरुष गुरुवाणी का पाठ करते हुए चलते हैं। इसमें प्रमुख आकर्षण का केंद्र पंचप्यारे होते हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button