Varanasi

अनपरा में संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ गोविंद जी का 28वां वार्षिकोत्सव भव्य रूप से सम्पन्न

अनपरा। अनपरा के अग्रवाल धर्मशाला में संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ गोविंद जी का 28वां वार्षिकोत्सव बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। मध्यदेशीय वैश्य महासभा सोनभद्र के बैनर तले आयोजित इस दिव्य आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा जी के चरणों में अपनी भक्ति अर्पित की।प्रातः 10 बजे पूजन एवं विधि-विधान से महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इसके उपरान्त ध्वजारोहण, भजन-कीर्तन और महाआरती के साथ वातावरण भक्तिमय बन गया। श्रद्धालुओं ने बाबा गणिनाथ गोविंद जी की जयकारों से धर्मशाला को गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश संरक्षक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजाराम मध्यदेशिया , विशिष्ट अतिथि डॉ अनिल कुमार साह (गढ़वा) रहे, अध्यक्षता विध्यांचल राम गुप्ता ने किया।

अपने आशीर्वचन में अतिथिगणों ने कहा कि— “समाज की उन्नति शिक्षा, संगठन और सेवा से ही संभव है। यदि हम अपनी संत परंपरा से जुड़े रहकर बेटियों को शिक्षित करेंगे और युवाओं को संस्कार देंगे तो समाज निरंतर उन्नति करेगा। संत गणिनाथ गोविंद जी का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है।”उन्होंने आगे कहा कि यदि हम सब मिलकर समाज के उत्थान हेतु शिक्षा, संगठन और सेवा को अपनाएँगे तो निश्चित ही हमारा समाज प्रगति की नई ऊँचाइयों को छुएगा।कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए गणमान्य अतिथि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में अनपरा क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।जिलाध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद ने अतिथियों का स्वागत किया।

पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस आयोजन में समाज के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—मोहन गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष , अनिल गुप्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला युवा अध्यक्ष मनोज मध्यदेशिया , जिला अध्यक्ष बैजनाथ मद्धेशिया, नगर अध्यक्ष रामविलास गुप्ता, नगर महामंत्री संजय कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, नगर नगर संरक्षक प्रदीप कुमार गुप्ता,  भीरगुनाथ मद्धेशिया , अमीरचंद नगर महामंत्री , अयोध्या नगर उपाध्यक्ष , राजू गुप्ता ओमप्रकाश, गोपाल प्रसाद, पंकज मद्धेशिया डीबुल गंज, राजदेव मधेशिया, दयानंद मद्धेशिया ,पारस मद्धेशिया, सनातन मद्धेशिया, विकास कुमार मदेशिया,युवा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार, बृज किशोर उपाध्यक्ष, प्रभात मोहन नगर अध्यक्ष, नंदकिशोर जिला उपाध्यक्ष, एडवोकेट राकेश कुमार ,युवा जिला महामंत्री बुद्धि प्रसाद रेणुकूट ,ओम प्रकाश रेणुकूट, संदीप कुमार शाह, प्रदेश मंत्री पंकज मद्धेशिया अनपरा बाजार,इन सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

भक्ति एवं सेवा का संदेश

पूरे कार्यक्रम के दौरान बाबा गणिनाथ गोविंद जी के जयकारों, भजनों और आरती से वातावरण पवित्र हो उठा। सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और समाज की एकता एवं उन्नति का संकल्प लिया। यह वार्षिकोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि संत परंपरा, भक्ति और समाज सेवा का अद्भुत संगम बन गया।

7 सितंबर का ग्रहण : धार्मिक मान्यता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और ज्योतिषीय प्रभावों के साथ सम्पूर्ण जानकारी

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button