Crime

आतंकवादियों ने एक गैर-स्थानीय मजदूर की गोली मारकर हत्या की

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने एक गैर-स्थानीय मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा, आतंकवादियों ने पुलवामा की त्राल तहसील के नौपोरा इलाके के तुमची गांव में गैर-स्थानीय मजदूर पर गोलीबारी की। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button