UP Live

विस्थापितों संग तहसीलदार ने की बैठक, समाधान का दिया आश्वासन

दुद्धी सोनभद्र- कनहर विस्थापितों की समस्याओं को लेकर बुधवार को तहसील सभागार में तहसीलदार की अध्यक्षता में एक मीटिंग सम्पन्न हुई। जिसमें सभी विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे। जबकि विस्थापितों की ओर से उनका पक्ष रखने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के वीके मिश्रा पूर्व पीसीसी सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मौजूद रहे।उन्होंने विस्थापितों के साथ हो रहे हकतलफी पर विस्तार से बातें रखीं। वहीं दर्जनों विस्थापित परिवार के लोगों ने भी ब्लास्टिंग समेत अन्य बिंदुओं पर अपनी अपनी पीड़ा व्यक्त की। अंत में विस्थापितों की तरफ से सरकार को सम्बोधित एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

ज्ञापन लेने के बाद तहसीलदार श्री  ने कहा कि जायज मांगों को ऊपर पहुंचाकर, उसके निदान का पूरा प्रयास करूंगा। शेष अन्य मुद्दों पर अगली बैठक बहुत जल्द से जल्द होगी जिसमें ग्रामीण अधिकारी व कांग्रेस के लोगों को भी आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में ओमप्रकाश सिंह, राम मनोहर नोर्के,फणीश्वर जायसवाल, जलालुद्दीन सुंदरी, हामिद अली, चंद्रमणी खरवार,सलाहुद्दीन,विनोद मनबसा, सुनील तिवारी, अरुण चौबे समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button