Crime

कानपुर में शिक्षिका ने फिरौती के लिये की शिष्य की हत्या

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक शिक्षिका ने गुरु शिष्य की पवित्र मर्यादा को तार तार करते हुये साथियों के साथ फिरौती के लिये अपने ही छात्र की हत्या कर दी। आरोपी शिक्षिका और उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि कपड़ा कारोबारी मनीष कनोडिया का 16 वर्षीय पुत्र कुशाग्र सोमवार ट्यूशन पढ़ने गया था और वापस नहीं लौटा। देर रात कारोबारी के पास 30 लाख रुपए फिरौती के लिए पत्र आया जिसके बाद परिवार को अपहरण की जानकारी मिली थी। पुलिस कारोबारी के बेटे की तलाश कर रही थी। मंगलवार को छात्र का शव फजलगंज क्षेत्र से बरामद कर लिया गया। साथ ही पुलिस ने ट्यूशन पढ़ने वाली महिला शिक्षिका और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button