State

भगवान बिरसा मुंडा से प्रकृति की देखभाल की प्रेरणा लें: मोदी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि भगवान बिरसा मुंडा से हमे प्रकृति की देखरेख की प्रेरणा मिलती है।श्री मोदी ने आकाशवाणी पर ‘ मन की बात ’ कार्यक्रम में कहा कि आने वाले 15 नवंबर को पूरा देश जनजातीय गौरव दिवस मनाएगा। यह विशेष दिन भगवान बिरसा मुंडा की जन्म-जयंती से जुड़ा है। भगवान बिरसा मुंडा हम सब के ह्रदय में बसे हैं। सच्चा साहस क्या है और अपनी संकल्प शक्ति पर अडिग रहना किसे कहते हैं, ये हम उनके जीवन से सीख सकते हैं।

उन्होंने विदेशी शासन को कभी स्वीकार नहीं किया। उन्होंने ऐसे समाज की परिकल्पना की थी, जहाँ अन्याय के लिए कोई जगह नहीं थी। वे चाहते थे कि हर व्यक्ति को सम्मान और समानता का जीवन मिले। भगवान बिरसा मुंडा ने प्रकृति के साथ सद्भाव से रहना इस पर भी हमेशा जोर दिया। आज भी हम देख सकते हैं कि हमारे आदिवासी भाई-बहन प्रकृति की देखभाल और उसके संरक्षण के लिए हर तरह से समर्पित हैं। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button