Varanasi

संत रविदास से संबन्धित ही झांकिया निकले:डीसीपी

वाराणसी। डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने बुधवार को कोतवाली प्रांगण में संत रविदास जयंती को लेकर बैठक की। बैठक ने उन्होंने कहा कि जो झांकिया निकले वो संत रविवाद से संबन्धित हो। राजनीति झांकिया किसी भी हाल में न निकाली जाए। झांकी के दौरान भजन भाव बजे ना कि अश्लील या अभ्रद गाना। पुलिस की एक टीम नशे में भीड़ में शामिल लोगों को चिन्हित करने के लिए रहेगी। डीजे की आवाज मानक के अनुसार होनी चाहिए। यदी कोई झांकी के दौरान किसी बात को लेकर अफवाह फैलाता है तो उसपर कार्रवाई सुश्चिति की जायेगी।

अच्छा होगा कि इस तरह की सूचना पर दूर रहे और पुलिस को जानकारी दें। शोसल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर नजर पुलिस की बनी रहेगी। बिना अनुमति के शोभायात्रा नहीं निकाला जायेगी इसके लिए संबन्धि विभाग से अप्रूवल लेना होगा। उसमें स्थान कहां से कहां तक और समय दर्ज कराना होगा। जुलूस में शामिल होने वाले व्यक्तियों / वॉलंटियर का पहचान पत्र होना चाहिए। बैठक में राजेश कुमार पाण्डेय अपर पुलिस उपायुक्त, सकुशल संपन्न प्रतीक कुमार सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली, अवधेश पाण्डेय सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध, प्रवीण कुमार सिंह सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष जोन काशी कमिश्नरेट और आचार्य श्री महन्त भारत भूषण दास राष्ट्रीय अध्यक्ष, सतीश कुमार प्रबन्धक गुरु रविदास जयंती राजघाट समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button