UP Live

अधिकारियों की मनमानी से सरकार की हो रही बदनामी- सुरेन्द्र अग्रहरि

सरकार को बदनाम करने का किया जा रहा कुत्सित प्रयास,भाजपा सरकार में कार्यकर्ताओं का हो रहा उत्पीड़न

दुद्धी,सोनभद्र- भाजपा की सरकार में कुछ अधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं का गलत तरिके से उत्पीड़न कर,सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। जिसे कत्तई बर्दाश्त नही किया जायेगा।ऐसे अधिकारियों की शिकायत सीधे मुख्यमंत्री जी से की जाएगी। उक्त बातें भाजपा नेता पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरि ने कही।

उन्होंने बताया कि रिहन्द सुपर थर्मल पावर परियोजना रिहन्द नगर बीजपुर के विस्थापित परिवारों को आवास हेतु पुनर्वास पट्टा की भूमि तत्कालीन परगनाधिकारी द्वारा आवंटित किया गया था। जिसमें 437 रामलल्लू पुत्र गनपत, 438 रामजी पुत्र शंखू, 465 मानमति पत्नी जमुना 469 रिचकी पत्नी रामचरित्र 470 रुक्मणी पत्नी गंगा राम को आवंटित है 465 ,469 व 470 जमुना गुप्ता व उनके परिवार से सम्बंधित है। जमुना गुप्ता व उनके परिवार के लोग अपने अपने पट्टे पर काबिज दखिल हैं। अब उनकी कुदृष्टि रामलल्लू पुत्र गनपत प्लाट संख्या 437 व रामजी पुत्र संखू प्लाट संख्या 438 पर पड़ी हुई है।

जबकि इस बात की पुष्टि लेखपाल , थानाध्यक्ष मौके पर जाकर कर चुके हैं। 437 व 438 जमुना गुप्ता व उनके परिवार के किसी सम्बन्धी की नही है। लेकिन कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से जमुना गुप्ता को 437 व 438 पर कब्जा कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिसकी सफाई मजदूरों द्वारा शुक्रवार को कराई जा रही है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर रामलल्लू व रामजी के परिवार के लोग भयभीत हैं।उन्हें डर है कि विपक्षीगण पैसे के दम पर कब्जा न कर लें। धनाभाव के कारण अब तक आवास नही बना सका।लिहाजा विपक्षियों की नजर हमारे प्लाट 437 व 438 पर पड़ी है।इस सन्दर्भ में तहसील दिवस में भी पत्र दिया गया है। श्री अग्रहरि ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस मामले में हस्तक्षेप कर, अवैध कब्जा करने के प्रयास को रोकने की मांग की है। जिससे कि सरकार की बदनामी न हो।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button