Technology

सुप्रीम कोर्ट व्हाट्सऐप प्राइवेसी पॉलिसी मामले में अब अगस्त के पहले हफ्ते में करेगा सुनवाई

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट व्हाट्सऐप प्राइवेसी पॉलिसी मामले में अब अगस्त के पहले हफ्ते में सुनवाई करेगा। व्हाट्सऐप प्राइवेसी पॉलिसी 2021 को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि डाटा प्रोटेक्शन बिल तैयार है, उसको मानसून सेशन में सदन में पेश किया जाएगा। केंद्र सरकार की तरफ अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमनी के कहजे की परामर्श एक लंबी प्रक्रिया है, इसमें समय लगता है, हम एक अच्छा कानून चाहते है।

सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ में मंगलवार को मामले की सुनवाई टल गई है। सुप्रीम कोर्ट मामले में अब अगस्त के पहले हफ्ते में सुनवाई करेगा। याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि मामले में केंद्र सरकार ने कहा कि था कि वह विंटर सेशन में बिल लाएगी लेकिन नहीं लाये अब सरकार कह रही हैं कि मानसून सेशन में बिल लाएगी, कोर्ट को मामले में सुनवाई करनी चहिये, न्यायिक प्रक्रिया को विधायी प्रक्रिया से नहीं जोड़ा जाना चहिये।

पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप को 2021 में सरकार को दिए गए अपनी अंडरटेकिंग का मीडिया में प्रचार करने के लिए पांच समाचार पत्रों में विज्ञापन देने का निर्देश दिया था। व्हाट्सएप कंपनी से कहा था कि वह मीडिया में व्यापक प्रचार करे कि लोग उसकी 2021 की प्राइवेसी पॉलिसी को मानने के लिए फिलहाल बाध्य नहीं हैं। (वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button