UP Live

पेट्रोलियम पदार्थों के बेतहाशा मूल्य वृद्धि को लेकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

दुद्धी, सोनभद्र- पेट्रोलियम पदार्थों की बेतहाशा मूल्य वृद्धि के खिलाफ बुधवार को तहसील मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड़ एवं पार्टी के दुद्धी विधानसभा अध्यक्ष जुबेर आलम की अगुवाई में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने डीजल,पेट्रोल व घरेलु गैस की मूल्य वृद्धि के खिलाफ जमकर, नारेबाजी की।सिर पर छोटा गैस सिलिंडर लिए कार्यकर्ताओं का हुजूम गोंडवाना भवन डीसीएफ रोड से निकली।जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए, तहसील मुख्यालय पहुंची।

श्री गोंड़ ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है।पेट्रालियम पदार्थों के बेतहाशा मूल्य वृद्धि से आम जन परेशान हैं।डीजल की बढ़ती कीमत के कारण किसानों की खेतों की सिंचाई बाधित हो रहा है।ट्रांसपोर्ट एवं भाड़ा में मनमानी वृद्धि की जा रही है।जिसका बोझ आम आदमी पर पड़ रहा है।श्री आलम समेत अन्य वक्ताओं ने भी सरकार पर जमकर भड़ास निकाली और जनहित में तत्काल बढ़े हुए मूल्य को वापस लेने की मांग की है।अंत में मांगों से संदर्भित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी दुद्धी रमेश कुमार को सौंपा।इस मौके पर अवधनारायण यादव,हरिहर यादव,गौस मुहम्मद खान गांधी,कलामुद्दीन, बुन्देल चौबे,उमेश गुप्ता,शम्भू समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button