Entertainment

सुपरस्टार गुंजन सिंह होली से ठीक 2 महीने पहले होली का धमाकेदार वीडियो सांग “होली में चोली कहाँ रंगवईलु” लेकर आए

भोजपुरी के लोकप्रिय लोक गायक और सुपरस्टार गुंजन सिंह का होली से ठीक 2 महीने पहले होली का एक धमाकेदार वीडियो सांग “होली में चोली कहाँ रंगवईलु आज आउट होते ही वायरल हो गया है। जी हां, होली 18 मार्च को है मगर लगता है कि अभी से मौसम रंगीन हो गया है। क्या गाना है गुंजन सिंह का।
गुंजन सिंह के इस गाने को कुछ ही घंटे में काफी व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना गुंजन सिंह एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गुंजन सिंह ने अपने तमाम फैन्स और भोजपुरी ऑडियंस से कहा है कि अच्छा गाना वही होता है, जो सीधे दर्शकों औऱ श्रोताओं के दिल में उतर जाता है। मेरा यह सांग बहुत प्यारा है, जो आप सभी को इतना पसंद आ रहा है। आप सभी मेरी गायकी और मेरे अभिनय को इतना लाइक कर रहे हैं। उम्मीद है कि आप सब इसी तरह अपना प्यार, स्नेह और आशीर्वाद आगे भी बनाए रखेंगे।

गौरतलब है कि इस होली गीत “होली में चोली कहाँ रंगवईलु” को गुंजन सिंह ने अपनी विशेष शैली में गाया है। इसमें गुंजन सिंह के साथ ख़ूबसूरत अदाकारा नजर आ रही हैं। म्यूजिक विकाश यादव ने दिया है जबकि लिरिक्स मनीष रोहतासी ने लिखे हैं। इस गीत की परिकल्पना राकेश सिंह मारू की है। होली के माहौल में डूबे इस रंग भरे और मस्ती भरे वीडियो सांग में गुंजन सिंह और ऎक्ट्रेस की जोड़ी कमाल दिख रही है। इस म्यूज़िक वीडियो में इन दोनों सितारों की केमिस्ट्री दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही है।

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: