
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने किया भलुअनी थाने का औचक निरीक्षण
देवरिया के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बुधवार को भलुअनी थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, मालखाना, हवालात, आरक्षी बैरक, शस्त्रागार और महिला सहायता कक्ष की व्यवस्था देखी। अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित विवेचनाओं और जनशिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए एसपी ने थानाध्यक्ष को स्वच्छता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
- थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों, शस्त्रागार और मिशन शक्ति रजिस्टर की की जांच – दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
भलुअनी (देवरिया)। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बुधवार को थाना भलुअनी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों, लावारिस वाहनों, मिशन शक्ति रजिस्टर और विभिन्न व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने मालखाना, हवालात, आरक्षी बैरक, भोजनालय, शस्त्रागार, महिला सहायता कक्ष और मिशन शक्ति केंद्र का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने आगंतुक रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर तथा अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति की भी समीक्षा की।
एसपी ने थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों को स्वच्छता, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा तथा जनता के साथ व्यवहार में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मी अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहे और जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता व तत्परता बरते।

निरीक्षण के दौरान लंबित विवेचनाओं, वारंटों, शांति भंग की कार्यवाहियों, बीट सूचना प्रणाली और जनशिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की गई। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक विवेचक समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करे ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके।
उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी जानकारी ली और कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए नियमित गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी तथा ग्राम चौपालों के माध्यम से जनता से संवाद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि “पुलिस-जन सहयोग से ही अपराध नियंत्रण संभव है, इसलिए जनता के बीच विश्वास का वातावरण बनाए रखना प्रत्येक पुलिसकर्मी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।”
निरीक्षण के दौरान एसपी ने आरक्षी बैरक, मेस और शस्त्रागार का भी निरीक्षण किया तथा भोजन की गुणवत्ता और आरक्षियों की आवासीय स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने थाना प्रभारी को साफ-सफाई एवं आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
सीएम योगी ने एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्वकप-2025 की ट्रॉफी का किया भव्य स्वागत
सीएम योगी ने एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्वकप-2025 की ट्रॉफी का किया भव्य स्वागत
दिल्ली धमाके में भलुअनी का युवा व्यापारी शिवा जायसवाल घायल, नगर में चिंता का माहौल



