Varanasi

बरेका में ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, फिट इंडिया अभियान के एक वर्ष पूरे

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में ‘फिट इंडिया’ पहल के अंतर्गत “संडे ऑन साइकिल” अभियान के एक वर्ष पूर्ण होने पर भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एवं बरेका खेल संघ अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अधिकारियों, खिलाड़ियों, आरपीएफ, सिविल डिफेंस व कर्मचारियों की सहभागिता ने इसे जन-आंदोलन का स्वरूप दिया।

  • स्वस्थ समाज और उज्ज्वल भविष्य के संदेश के साथ बरेका परिसर में निकली भव्य साइकिल रैली

वाराणसी | फिट इंडिया पहल के अंतर्गत “संडे ऑन साइकिल” (Sunday on Cycle) अभियान के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित देशव्यापी समारोहों की श्रृंखला में आज बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में भव्य एवं उत्साहपूर्ण साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा साइकिलिंग को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश देना रहा।

रैली में प्रतिभागियों का एकत्रीकरण प्रातः बरेका गोल्फ कोर्स गेट पर हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 09:00 बजे प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एवं अध्यक्ष, बरेका खेल संघ सुशील कुमार श्रीवास्तव द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। हरी झंडी मिलते ही सैकड़ों प्रतिभागी उत्साह और ऊर्जा के साथ साइकिल रैली में शामिल हुए।

यह साइकिल रैली बरेका गोल्फ कोर्स गेट से प्रारंभ होकर रेलवे सुरक्षा बल चेक पोस्ट → सूर्य सरोवर → नाथुपुर गेट → भुल्लनपुर रेलवे स्टेशन के सामने से होते हुए प्रशासन भवन तिराहा तक पहुंची और अंततः बरेका स्टेडियम में जाकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में अनुशासन, जोश और फिटनेस के प्रति जागरूकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

इस अवसर पर मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन) एवं महासचिव, बरेका खेलकूद संघ सुनील कुमार सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विभिन्न खेल अकादमियों के प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी, आरपीएफ के जवान, सेंट जॉन्स एंबुलेंस ब्रिगेड, सिविल डिफेंस, भारत स्काउट एवं गाइड के सदस्य तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी और खेलप्रेमी कार्यक्रम में सहभागी बने।

रैली में शामिल प्रतिभागियों ने “फिट इंडिया – स्वस्थ समाज, उज्ज्वल भविष्य” के संकल्प के साथ साइकिलिंग को पर्यावरण संरक्षण, शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक सशक्तता का सशक्त माध्यम बताया। प्रतिभागियों ने आम नागरिकों से अपील की कि वे छोटी दूरी की यात्रा में साइकिल को अपनाएं और स्वस्थ जीवनशैली की ओर कदम बढ़ाएं।

कार्यक्रम के समापन पर वक्ताओं ने कहा कि “संडे ऑन साइकिल” केवल एक दिवस या औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ भारत की दिशा में एक जनआंदोलन है। इसमें प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी देश के सतत विकास और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेगी। बरेका द्वारा आयोजित यह रैली फिट इंडिया के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल के रूप में सराही गई।

बरेका को रेल मंत्री राजभाषा शील्ड, हिंदी कार्यान्वयन में प्रथम स्थान

योगी सरकार का बड़ा कदम, अनुसूचित जाति बाहुल्य 12,492 गांवों में बुनियादी सुविधाओं की सौगात

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button