NationalUP Live

मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में आकस्मिक निधन हो गया। 38 वर्षीय प्रतीक यादव को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के कारणों का खुलासा अभी नहीं हुआ है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया।

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे।बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब छह बजे प्रतीक यादव को लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

प्रतीक के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण सामने आएगा। प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। वह अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे।प्रतीक ने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से पढ़ाई की थी। देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद प्रतीक राजनीति से दूर थे। उनका रियल एस्टेट और फिटनेस का बिजनेस था। वह लखनऊ में ‘द फिटनेस प्लेनेट’ नामक जिम के मालिक थे।

इसके अलावा वह ‘जीव आश्रय’ नाम की संस्था भी चलाते थे जो स्ट्रीट डॉग्स का इलाज और देखभाल करती है।प्रतीक यादव की शादी अपर्णा यादव से हुई थी। अपर्णा यादव भाजपा की तेजतर्रार नेता हैं और वर्तमान में यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।प्रतीक यादव के निधन से यादव परिवार और उनके करीबियों में शोक की लहर है।

प्रतीक यादव के निधन से शोक की लहर: योगी, अखिलेश ने जताया दुःख

समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के बुधवार को आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है ।मुख्यमंत्री योगी ने अपने शोक संदेश में कहा, “प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

“श्री अखिलेश यादव ने अपने सौतेले भाई प्रतीक यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये कहा, “ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। विनम्र श्रद्धांजलि।”भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा, “ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषण स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति प्रतीक यादव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

”उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भी प्रतीक यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है । उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि भगवान पूरे परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें ।गौरतलब है कि 38 वर्षीय प्रतीक यादव को आज सुबह करीब छह बजे लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

प्रतीक यादव मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे। राजनीति से दूर रहकर वह रियल एस्टेट और फिटनेस का कारोबार संभालते थे।(वार्ता)

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button