Crime

अमरोहा में छात्र की चाकू मारकर हत्या

अमरोहा : उत्तर प्रदेश के अमरोहा में सोमवार रात चाकू से गोदकर छात्र की हत्या की घटना सामने आयी है। हत्यारा घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।पुलिस क्षेत्राधिकारी नौगावां सादात अंजलि कटारिया ने मंगलवार को बताया कि थाना नौगावां सादात क्षेत्र के मौहल्ला अलीनगर में रियाजुल हसन का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटे और तीन बेटियां हैं। जिनमें सबसे बड़ा बेटा मोहम्मद अली (21) 11 वीं कक्षा का छात्र था।

पीड़ित परिजनों द्वारा थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक कल रात मोहम्मद अली फोन काल सुनने के बाद नई बस्ती स्थित मोबाइल दुकान पर चला गया जहां उसकी दुकानदार अमीर आज़म से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के दौरान अमीर आज़म ने मोहम्मद अली के पेट में चाकू घोंपकर उसे घायल कर दिया। जिससे मोहम्मद अली ज़मीन पर गिर पड़ा। घटना की जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मोहम्मद अली को घायलावस्था में इलाज के लिए मुरादाबाद ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button