UP Live

समस्याओं को लेकर छात्र नेताओं ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

दुद्धी, सोनभद्र- भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी की समस्याओं को लेकर छात्र नेताओं ने प्राचार्य से मुलाकात कर, ज्ञापन सौंपा। छात्रनेता कुमार कुन्दन, विशाल जायसवाल व परमजीत ने बताया कि महाविद्यालय में ई लाइब्रेरी, वार्षिक पत्रिका की प्रकाशन, छात्रावास व साइकिल स्टैंड की नवनिर्माण,नियमित शौचालय की साफ सफाई एवं छात्रसंघ के चुनाव कराने की मांग ज्ञापन के माध्यम से की गई है। कालेज प्रशासन ने छात्र नेताओं की समस्त मांगों को जल्द से जल्द निस्तारित करने का आश्वासन दिया।इस मौके पर सौरभ अग्रहरि ,अभय पाण्डेय समेत कई छात्र नेता उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button