UP Live

अज्ञात युवती की सिर कटी धड़ मिलने से हड़कम्प

खोजबीन के बाद भी नही मिली कटी सर,पुलिस जांच में जुटी

चोपन,सोनभद्र– स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रीतनगर के समीप वाराणसी शक्तिनगर मार्ग के पश्चिम पटरी पर झाड़ियों में ढक कर रखी गई अज्ञात युवती की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया कि सोमवार की दोपहर बाद सूचना मिली की झाड़ियों में एक शव देखा गया है। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच किया तो लड़की काले रंग की जींस पैंट और चेकदार शर्ट पहनी हुई जो जगह-जगह से फटा हुआ था साथ ही उसका सिर भी गायब था। उसके बाद घटना स्थल के इर्द-गिर्द काफी खोजबीन किया गया, पश्चात कुछ की दूरी पर एक नया फावड़ा और एक नया बेंट दोनों अलग-अलग स्थानों पर मिला। देखने से मृतका की उम्र लगभग 18-20 वर्ष के आस पास लग रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। वहीं इस मामले में पुलिस अभी कुछ भी कहने से कतराती रही।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button