UP Live

सपा की सरकार में किसानों का शोषण करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई- जुबेर आलम

दुद्धी,सोनभद्र- समाजवादी पार्टी द्वारा ग्राम तुर्रीडीह में जन चौपाल का आयोजन किया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड़ ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि पंचायत चुनाव में साफ सुथरा छवि के प्रत्याशियों का ही समर्थन करें l आज भ्रष्टाचार का हर तरफ बोल बाला है l दिन- प्रतिदिन कानून व्यवस्था बद से बदतर होते जा रही है, सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है l महंगाई चरम सीमा पर है l आदिवासी,दलित ,किसान, व्यापारी, नौजवान हर तरफ से परेशान है l

जन चौपाल की अध्यक्षता कर रहे पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष जुबेर आलम ने कहा कि धान खरीदी में सरकारी दुकानें बिचौलियों से सांठगांठ कर किसानों का धान रु 10 से 12 रुपये किलो लेकर, वही धान बिचौलियों से 18 रुपये किलो में खरीदने का कार्य कर रही है और किसानों के हक का पैसा आपस में बंदरबांट कर रहे हैंl यह आपस में धान खरीद रैकेट बनाकर किसानों का शोषण करने का कार्य कर रहे हैंl उन्होंने किसानों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि सपा के सरकार में जांच कराकर समस्त बिचौलियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी l

विशिष्ट अतिथि रहे श्री बबई सिंह मरकाम जिला उपाध्यक्ष ने आदिवासियों के आरक्षण में किए गए धांधली की बात करते हुए कि आदिवासियों को प्रधानी में जानबूझकर वर्तमान सरकार ने उचित आरक्षण नहीं दिया l जो कि समस्त आदिवासियों के साथ अन्याय है l जो माफी काबिल नहीं और आने वाले समय में समाजवादी सरकार बना कर यह साबित कर दिया जाएगा l कार्यक्रम के संयोजक विद्यवंत घसिया रहे और संचालन हरिहर यादव विधानसभा महासचिव ने किया l

इस मौके पर शंकर गोंड़ पूर्व प्रधान, रामगुलाम यादव ,रामचंद्र गोंड़, फुलकेश्वर खरवार ,धर्मजीत खरवार, साबिर हुसैन, राजेंद्र ,रामनारायण गोंड़, बहादुर अली ,दीवान सिंह गोंड़, भीम सिंह खरवार ,ललित गोंड़ ,अमृत लाल गोंड़ ,नंदलाल खरवार, शिवकुमार खरवार ,अवध नारायण यादव ,गौस मुहम्मद खान ,प्रेम सागर पांडेय ,नरेंद्र सिंह गोंड़ ,पन्नालाल भारती ,सुरेश सिंह गोंड़ ,अमर शाह गोंड़, जनशाह ,हरिहर गुप्ता समेत सैकड़ो की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे l

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button