Business

अमेरिकी आयात शुल्क में राहत से शेयर बाजार में तेजी की उम्मीद, निवेशकों का भरोसा मजबूत

अमेरिका द्वारा आयात शुल्क में कमी के फैसले से भारतीय शेयर बाजार में अगले सप्ताह भी तेजी जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। सेंसेक्स और निफ्टी में साप्ताहिक बढ़त दर्ज हुई, जबकि बैंकिंग, एफएमसीजी और फार्मा शेयरों में मजबूती रही। सार्वजनिक बैंकों में विशेष तेजी देखी गई। हालांकि ऑटो, आईटी और मीडिया सेक्टर दबाव में रहे। वैश्विक व्यापार माहौल में सुधार और शुल्क दरों में संभावित राहत से निवेशकों का भरोसा बाजार में बना रहने की उम्मीद है।

  • सेंसेक्स और निफ्टी में साप्ताहिक बढ़त, बैंकिंग और एफएमसीजी सेक्टर में उछाल; ऑटो और आईटी शेयर दबाव में

मुंबई : घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही तेजी के बाद अमेरिका में ट्रंप प्रशासन द्वारा आयात शुल्क में कमी के कारण अगले सप्ताह भी तेजी जारी रहने की उम्मीद है।अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में पिछले साल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा विभिन्न देशों पर लगाये गये ऊंचे आयात शुल्कों प्रशासनिक आदेशों को रद्द कर दिया। इसके बाद ट्रंप प्रशासन ने 20 फरवरी को 150 दिन के लिए सभी देशों पर एक समान 10 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने की घोषणा की थी। इसके लिए जारी आदेश में कहा गया है कि यह दर 24 फरवरी से लागू होगी।

ट्रंप ने 21 फरवरी को सोशल मीडिया पर बताया कि 10 प्रतिशत को बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है, हालांकि इसके लिए अबतक कोई औपचारिक आदेश जारी नहीं हुआ है।यह देखते हुए कि भारत के साथ हुए अंतरिम व्यापार समझौते में अमेरिका ने 18 प्रतिशत की दर से आयात शुल्क लगाने का प्रावधान किया है, दरों में और कमी से निवेशक बाजार में लिवाल रह सकते हैं।बीते सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स 187.95 अंक (0.23 फीसदी) की साप्ताहिक बढ़त के साथ 25,571.25 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 100.15 अंक यानी 0.39 फीसदी चढ़कर 25,571.25 अंक पहुंच गया।मझौली और छोटी कंपनियों के सूचकांकों में गिरावट रही। सप्ताह के दौरान निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.28 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.18 प्रतिशत फिसल गया।

ऑटो, आईटी और मीडिया समूहों में साप्ताहिक गिरावट रही जबकि बैंकिंग, एफएमसीजी, फार्मा, स्वास्थ्य, धातु और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक हरे निशान में रहे। खासकर सार्वजनिक बैंकों में जबरदस्त तेजी रही।सेंसेक्स की कंपनियों में सप्ताह के दौरान एलएंडटी का शेयर सबसे अधिक 4.97 प्रतिशत चढ़ा। आईटीसी में 4.27 फीसदी, पावर ग्रिड में चार प्रतिशत, एनटीपीसी में 2.78 फीसदी, एशियन पेंट्स में 2.71 फीसदी, एक्सिस बैंक में 2.58 फीसदी और टाटा स्टील में 2.49 फीसदी की बढ़त रही। बजाज फिनसर्व का शेयर 1.67 प्रतिशत, सनफार्मा का 1.55, भारतीय स्टेट बैंक का 1.45, बीईएल का 1.32 और टाइटन का 1.30 प्रतिशत की तेजी में रहा।

एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर भी बढ़त में रहे।इटरनल में सबसे ज्यादा 5.70 प्रतिशत की गिरावट रही। टेक महिंद्रा का शेयर 5.09 प्रतिशत, ट्रेंट का 3.82, महिंद्रा एंड महिंद्रा का 3.42, मारुति सुजुकी का 1.58, इंडिगो और अल्ट्राटेक सीमेंट दोनों का 1.54, आईसीआईसीआई बैंक का 1.47, भारती एयरटेल का 1.34, एचसीएल टेक्नोलॉजीज का 1.23 और इंफोसिस का 1.22 प्रतिशत टूट गया। अडानी पोर्ट्स और टीसीएस ने भी साप्ताहिक नुकसान उठाया। (वार्ता)

मेरठ रैली से जाट समीकरण साधने की कोशिश, विकास परियोजनाओं के जरिए भाजपा का बड़ा संदेश

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button