Business

शेयर बाजार में तेजी बरकरार

मुंबई : विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर पावर, ऑटो, आईटी और हेल्थकेयर समेत बारह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार में तेजी जारी रही।बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 92.47 अंक चढ़कर 66 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 66023.24 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 29.40 अंक बढ़कर 19812.80 अंक पर पहुंच गया। दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों में घटबढ़ रहा। इस दौरान बीएसई का मिडकैप 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 33517.21 अंक पर पहुंच गया जबकि स्मॉलकैप 0.63 अंक फिसलकर 39,577.98 अंक पर आ गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 3830 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1622 में लिवाली जबकि 2067 में बिकवाली हुई वहीं 141 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 29 कंपनियां लाभ जबकि 20 नुकसान में रही वहीं एक के भाव स्थिर रहे।बीएसई के बारह समूहों में लिवाली हुई। इनमें सीडी 0.13, ऊर्जा 0.17, एफएमसीजी 0.34, हेल्थकेयर 0.54, आईटी 0.52, यूटिलिटीज 0.39, ऑटो 0.64, कैपिटल गुड्स 0.38, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.47, तेल एवं गैस 0.36, पावर 1.41 और टेक समूह के शेयर 0.52 प्रतिशत शामिल हैं।अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा।

इस दौरान जर्मनी का डैक्स 0.45 और जापान का निक्केई 0.29 प्रतिशत चढ़ गया जबकि ब्रिटेन का एफटीएसई 0.03 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.79 प्रतिशत गिर गया। वहीं, हांगकांग का हैंगसेंग स्थिर रहा।सेंसेक्स की शुरूआत कमजोर रही और यह 91 अंक उतरकर 65,839.62 अंक पर खुला और बिकवाली के दबाव में दोपहर तक 65,664.85 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, लिवाली होने से कारोबार के अंतिम चरण में यह 66,063.43 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 65,930.77 अंक के मुकाबले 0.14 प्रतिश्त चढ़कर 66,023.24 अंक पर रहा।

वहीं, निफ्टी मामूली बढ़त के साथ 19,784.00 अंक पर सपाट खुला और सत्र के दौरान 19,703.85 अंक के निचले जबकि 19,825.55 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 19,783.40 अंक की तुलना में 0.14 प्रतिशत मजबूत होकर 19,811.85 अंक पर पहुंच गया।इस दौरान सेंसेक्स की मुनाफा कमाने वाली प्रमुख कंपनियों में एनटीपीसी 1.50, इंफोसिस 1.27, पावरग्रिड 1.24, टेक महिंद्रा 0.87, आईटीसी 0.84, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.65, एक्सिस बैंक 0.64, टीसीएस 0.56, रिलायंस 0.39, अल्ट्रासिमको 0.37, एलटी 0.27, एचसीएल टेक 0.22, सन फार्मा 0.13, टाटा मोटर्स 0.02 और एशियन पेंट 0.01 प्रतिशत शामिल रही।

वहीं, इंडसइंड बैंक 2.10, कोटक बैंक 1.16, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.07, जेएसडब्ल्यू स्टील 1.00, मारुति 0.42, एसबीआई 0.41, आईसीआईसीआई बैंक 0.40, एचडीएफसी बैंक 0.35, भारती एयरटेल 0.21, नेस्ले इंडिया 0.17, टाटा स्टील 0.12 और विप्रो ने 0.06 प्रतिशत का नुकसान उठाया। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button