Varanasi

प्रदेश पदाधिकारी ने आटो,ई रिक्शा एवं चार पहिया वाहनों पर लगाए स्टिकर

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा का प्रचार अभियान तेज

वाराणसी :प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में भाजपा की ओर से प्रचार अभियान तेज कर दिया गया है। इसमें कार्यकर्ताओं के अलावा बड़े पदाधिकारी भी लगे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय को अस्सी लंका मार्ग पर आटो, ई-रिक्शा एवं चार पहिया वाहनों पर भाजपा के प्रचार का स्टीकर चस्पा करते हुए देखा गया। इस दौरान अशोक पांडेय से ऑटो व ई-रिक्शा चालकों ने कहा कि मोदी जी तो हमारे दिलो में बसते हैं।इस मौके पर अशोक पांडेय के अतिरिक्त प्रो. कौशल किशोर मिश्र, पार्षद करौंदी श्याम भूषण शर्मा, अनिल सिंह,समीर माथुर आदि मौजूद थे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button