Crime

एसएसपी ने दशाश्वमेघ थाना का किया वार्षिक निरीक्षण ,अपराध रजिस्टर को खंगाला

वाराणसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक आज अचानक दशाश्वमेध थाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने थाने में रखे रजिस्टर को कब्जे में लेकर कई बिंदुओं पर जांच की। इस दौरान अपराध से जुड़े तमाम लंबित मुकदमो की पैरवी की जानकारी ली। उन्होंने रजिस्टर नंबर 8 देखा तथा यहां से जुड़े टॉप टेन अपराधियों की सूची भी मांगी। इस दौरान एसएसपी ने मुख्य भवन, थाना के बैरक ,माल खाना व विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया । बाद में एसएसपी ने बताया कि वार्षिक निरीक्षण के क्रम में वह यहां आए हैं। निरीक्षण के बाद क्या कमियां रही अथवा क्या सुधार करने की जरूरत है उसको लेकर मातहतों को निर्देशित करेंगे। एसएसपी के अचानक पहुंचने पर यहां पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा रहा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button