Entertainment

सृष्टि भारती और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी होली गीत ‘होली में जान सॉरी’ रिलीज

मुंबई : गायिका सृष्टि भारती और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का भोजपुरी होली गीत ‘होली में जान सॉरी’ रिलीज हो गया है।भोजपुरी होली गीत ‘होली में जान सॉरी’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने में माही श्रीवास्तव अपने प्रेमी को फ़ोन पर समझाते हुए कहती है कि… सुना ए जानू होत आटे आखिरी मिलन हो, हो जाईब अब हम दुसरा के धन हो… राजा संघे खाईब अब चटनी पकौड़ी, होली में जानू सॉरी डाली रंग केहू अउरी…’वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी होली गीत ‘होली में जान सॉरी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं।

इस होली गीत को सृष्टि भारती ने गाया है।इस गाने को गीतकार शुभदयाल सोहरा ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकास यादव ने संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, सनी सोनकर, डीओपी गौरव राय, राजन वर्मा, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। मिक्स मास्टर अंकित अहिर, डीआई रोहित सिंह ने किया है। प्रोडक्शन पंकज सोनी का है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button