Crime

टॉयलेट की दीवार तोड़ अंदर घुसी तेज रफ्तार ऑडी कार, पांच घायल

नोएडा । नोएडा में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज रफ्तार एक लग्जरी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने टॉयलेट में जा घुसी। इस हादसे में कार में सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 37 बस स्टैंड के पास का है। यहां तड़के एक तेज रफ्तार ऑडी कार सेक्टर 18 की ओर से सेक्टर 37 की तरफ जा रही थी। गाड़ी में 5 लोग सवार थे. गाड़ी स्पीड में होने के कारण बेकाबू हो गई। इसके बाद सेक्टर 37 अंडरपास के पास पहुंचते ही कार शौचालय की दीवार से जाकर टकरा गई।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button