Varanasi

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिवस पर वाराणसी में चला विशेष स्वच्छता अभियान, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लगाई झाड़ू

  • सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सुबह 7 से 9 बजे तक चला स्वच्छता अभियान
  • मंत्री, विधायक, महापौर और भाजपा पदाधिकारियों ने सार्वजनिक स्थलों पर की साफ-सफाई
  • प्रतिमाओं की धुलाई, माल्यार्पण और वृक्षारोपण कर दिया स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने पीएम मोदी के जन्मदिवस को ‘सेवा और समर्पण’ का रूप दिया

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर वाराणसी महानगर में आज भाजपा की ओर से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह 7 से 9 बजे तक वाराणसी महानगर के सभी वार्डों में भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर और कचरा एकत्र कर साफ-सफाई की। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई और माल्यार्पण भी किया गया।

मंत्री, विधायक, महापौर और भाजपा पदाधिकारियों ने सार्वजनिक स्थलों पर की साफ-सफाई

कचहरी और मलदहिया में स्वच्छता

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने कचहरी स्थित अम्बेडकर चौराहा और मलदहिया स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा के आसपास झाड़ू लगाई और सफाई की। तत्पश्चात उन्होंने भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया।

महापौर और महानगर अध्यक्ष का नेतृत्व

महापौर अशोक कुमार तिवारी और भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने भी मलदहिया स्थित सरदार पटेल चौराहा पर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

शहर दक्षिणी में विधायक का अभियान

शहर दक्षिणी विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने काशी विश्वनाथ मंडल के प्रह्लाद घाट वार्ड में स्वामी नारायण मंदिर के बाहर झाड़ू लगाई। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया।

मंत्री, विधायक, महापौर और भाजपा पदाधिकारियों ने सार्वजनिक स्थलों पर की साफ-सफाई
मंत्री, विधायक, महापौर और भाजपा पदाधिकारियों ने सार्वजनिक स्थलों पर की साफ-सफाई

विधान परिषद सदस्य का योगदान

विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय ने नदेसर स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के पास स्वच्छता अभियान चलाया और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

बीएचयू गेट और अन्य स्थानों पर अभियान

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल और कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बीएचयू गेट पर पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा के आसपास सफाई की और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

अन्य नेताओं की सहभागिता

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने अस्सी घाट पर सफाई की। सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर ने बिंदूमाधव वार्ड में हिस्सा लिया। महानगर महामंत्री राहुल सिंह ने चितरंजन पार्क में झाड़ू लगाई। महानगर उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने सिगरा तिलक प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया। महानगर उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव और इं. अशोक यादव ने लहुराबीर चंद्रशेखर आजाद पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया। इस प्रकार प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस वाराणसी में सिर्फ उत्सव के रूप में ही नहीं बल्कि सेवा, स्वच्छता और समर्पण के स्वरूप में भी मनाया गया।

धूमधाम और उत्साह के बीच मनाया गया पीएम मोदी का 75वां जन्म दिवस, वाराणसी में ब्लड डोनेशन से टूटा रिकार्ड

विश्वकर्मा जयंती पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान : टूलकिट और ट्रेनिंग स्कीम से जुड़ेंगे 12 नए ट्रेड्स

 

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button