UP Live

पूर्व मंत्री के नेतृत्व में दर्जनों के ग्रहण की सपा की सदस्यता

सपा की मासिक बैठक में पंचायत चुनाव पर बनी रणनीति

दुद्धी, सोनभद्र- समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र दुद्धी की मासिक बैठक जुबेर आलम अध्यक्ष विधानसभा दुद्धी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई l इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड़ ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि काफी संख्या में लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सिद्धांतों एवं कार्य प्रणाली पर भरोसा करके सदस्यता ग्रहण किया है l पार्टी में सबका मान-सम्मान, दुःख-सुख का ख्याल रखा जायेगा l 25 से 27 फरवरी तक मिर्जापुर परीक्षण शिविर में सम्मिलित सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया l

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री आलम ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं पर गर्व है।जिन्होंने संगठित व समर्पित कार्यकर्ताओं की तरह मिर्जापुर परीक्षण शिविर में मिसाल पेश की। पार्टी कार्यकर्ताओं को आने वाली पंचायत चुनाव में समस्त कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर तथा अच्छी रणनीति के साथ अधिक से अधिक सीटों पर कब्जा करने का आह्वान किया l इसी दौरान पूर्व मंत्री श्री गोंड़ द्वारा अन्य पार्टियों को छोड़ आए लोगों का माल्यार्पण करते हुए सम्मानजनक तरीके से समाजवादी पार्टी सदस्यता ग्रहण कराया गया l

सपा सदस्यता ग्रहण करने वालों में विमलेश कुशवाहा, आनंद विहारी कुशवाहा, जितेंद्र कुमार कुशवाहा, हुकुम चंद कुशवाहा, अनिकेत कुमार कुशवाहा ,संजय कुमार कुशवाहा, सुशील कुमार कुशवाहा ,रामप्रवेश कुशवाहा ,भूपेंद्र कुमार कुशवाहा, रामविलास कुशवाहा ,विकास कुशवाहा ,धर्मेंद्र कुशवाहा समस्त रजखड़ निवासी ,कृष्ण कुमार गुप्ता रन्न, लक्ष्मण प्रसाद पतरिहा, विनोद कुमार गुलालझरिया, मुन्ना पटेल गुलालझरिया, पंकज कुमार गुलालझरिया, अरुण कुमार फौजी इकदीरी, रामधनी खरवार लोहबंध आदि सम्मिलित हैं l बैठक का संचालन हरिहर यादव ने किया l इस बैठक में मुख्य तौर पर बबई सिंह मरकाम, सूर्यमणि यादव, नंदकुमार खरवार, रामनारायण सिंह गोंड़ ,बुंदेल कुमार चौबे तमाम नेतागण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button