Breaking News

सपा नेता पी.डी. तिवारी ने चीनी राष्ट्रपति का पुतला फुंका

बरहज, देवरिया । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बरहज विधान सभा से सपा प्रत्याशी रहे पी.डी. तिवारी ने बरहज मे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ के साथ चीन की कायराना हरकत को लेकर चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंका। पी.डी. तिवारी व कार्यकर्ताओ ने सरकार से यह मांग की चीन की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। सभी लोगो ने चीनी राष्ट्रपति की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुए चीन निर्मित वस्तुओ के बहिष्कार का निर्णय लिया। सपा नेताओ ने एक स्वर मे चीन के इस हरकत पर चीन के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग भारत सरकार से की।
चीनी राष्ट्रपति का पुतला फूंकने मे सपा नेता राजेश यादव, जिला सचिव राजेश ठाकुर, विधानसभा बरहज के उपाध्यक्ष शिवाजी यादव, पिंकू बाबा, राजन गुप्ता, हरिकेश यादव सहित सपा के अन्य कार्यकर्ताओ मौजूद रहे।

सपा नेता ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौपा

बरहज, देवरिया । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पी.डी.तिवारी ने बरहज विधानसभा मे खराब सड़को को तत्काल बनवाने को लेकर आज तहसील परिसर मे एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी बरहज को सौपा,
पी.डी. तिवारी ने बताया की भाजपा सरकार मे सभी सड़को की हालत खस्ता हो गयी है, इस विधानसभा की अधिकाशं सड़के बिलकुल जर्जर हालत मे हो गयी है, उन सड़को पर चलना जानलेवा हो गया है, हमेशा खराब सड़को की वजह से आए दिन दुर्घटनाए होती रहती है।
उन्होने कहा सोनूघाट से महुआनी रोड़, करूअना से बरहज रोड, करूअना से बरौली सहित कई रोड़ बहुत ही खराब है गड्ढा युक्त है, सरकार तत्काल इन सड़को को बनवाए जिससे सम्बंधित गांव वालो को आने जाने मे सहूलियत मिले,
उपजिलाधिकारी बरहज को ज्ञापन देने वालो मे सपा नेता पी.डी. तिवारी के साथ राजेश यादव, जिला सचिव राजेश ठाकुर, हरिकेश यादव, रोहित यादव, प्रमोद चौहान, राकेश पटेल, अमरदीप यादव, सौरभ यादव, विजय विश्वकर्मा आदि लोग थे।

Related Articles

Back to top button