SportsState

4 दिन बाद सौरव गांगुली को मिली अस्पताल से छुट्टी, लौटे घर

कोलकाता। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को दूसरी एंजियोप्लास्टी के बाद रविवार सुबह अपोलो अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। गुरुवार को सौरव गांगुली की दूसरी एंजियोप्लास्टी की गई थी। गांगुली चार दिन बाद घर वापस लौटे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत अब स्थिर है। हालांकि एंजियोप्लास्टी के बाद अब सौरव को अपने खान पान में परिवर्तन करना होगा। खबरों के मुताबिक डॉक्टर्स ने शनिवार रात को ही गांगुली को छुट्टी देने का फैसला किया था लेकिन परिवार वालों से बात करने के बाद उन्हें रविवार सुबह डिस्चार्ज किया गया।

जाने-माने हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. देवी शेट्टी और डॉ. अश्विन मेहता समेत डॉक्टरों की एक टीम ने गांगुली (48) की बृहस्पतिवार को एंजियोप्लास्टी की। इसके बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया था। जब सौरव की तबीयत बिगड़ी थी तब अमित शाह ने उनकी पत्नी डोना गांगुली को फोन कर हालचाल पूछा था और हर तरह की मदद का आश्वासन भी दिया था। उन्होंने कहा था कि जरूरत पड़ी तो वह एयर एंबुलेंस से गांगुली को इलाज के लिए मुंबई भी ले जाएंगे। इसके बाद ममता बनर्जी से लेकर कई बड़े नेता गांगुली से मिलने अस्पताल पहुंचे थे।

हृदय संबंधी दिक्कतों के कारण गांगुली बुधवार को एक महीने में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती हुए थे। साल की शुरुआत में गांगुली को सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। जांच के बाद पता चला था कि उन्हें `ट्रिपल वेसेल डिजीज` है। इस बीमारी के कारण उनके हृदय में खून पूरी तरह नहीं पहुंच रहा था और उन्हें हल्का हार्ट अटैक आया था। उस समय आर्टरी में ब्लॉकेज को दूर करने के लिए उनकी एंजियोप्लास्टी की गयी थी और एक स्टेंट डाला गया था। इसके बाद गुरुवार को उनकी दूसरी एंजियोप्लास्टी की गई और इस बार दो ओर स्टेंट लगाए थे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button