Entertainment

सोनू सूद कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर फैन्स को दी जानकारी

नई दिल्ली । अभिनेता सोनू सूद कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उनके कोरोना संक्रमित होने के बाद फैंस उनके लिए दुआएं कर रहे हैं। सोनू सूद ने हाल ही में अमृतसर में कोविड 19 की पहली डोज ली थी। सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कोविड पॉजिटिव, मूड और स्प्रिट सुपर पॉजिटिव। सभी को हाय। आपकी जानकारी के लिए है कि आज सुबह मेरा कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। सुरक्षा के तमाम नियमों को देखते हुए मैंने पहले ही खुद को क्वारंटीन कर लिया है और ध्यान रख रहा हूं लेकिन चिंता मत करिए। इसने मुझे अपनी समस्याओं को हल करने के लिए पर्याप्त समय दिया है। याद रखिए मैं हमेशा आप के लिए हूं।

Related Articles

Back to top button