Breaking News

सोनभद्र की ऋतु सोनी बनीं मिसेज यूपी, हर्ष

दो बार मिसेज बनारस का ताज भी रहा इनके नाम

दुद्धी, सोनभद्र- लखनऊ की सरजमी पर पहली बार हुए टैलेंट इवेंट गोल्ड मेडल अवार्ड का फाइनल राउंड धमाकेदार अंदाज में हुआ।इवेंट आयोजक अंकित शर्मा के इस शो की जज इंटरनेशनल ब्यूटी क्वीन नाज जोशी और उनकी टीम रही। मिसेज यूपी 2021 का ख़िताब सोनभद्र की दुद्धी निवासी ऋतू सोनी को मिला ।दर्जनों प्रतिद्वंदियों के बीच कड़े कंपटीशन में श्रीमती सोनी के नाम की घोषणा होते ही प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। बतादें कि दुद्धी जैसे छोटे से जगह से ताल्लुक रखने वाली ऋतु सोनी दो बार से मिसेज बनारस भी रह चुकी हैं।

ब्यूटीशियन के कोर्स के साथ व्यूटी पार्लर द्वारा अपनी ख्वाहिशों को पूरा करने की हशरथ पाली ऋतु ने कभी पीछे मुड़कर नही देखा।मन में कुछ करने की जिज्ञासा लिए बढ़ती रही और ब्यूटीशियन क्षेत्र को चुना।मिसेज बनारस बनने के बाद दुद्धी में भी सोनी ने सौंदर्य प्रतियोगिता आयोजित कर , इस क्षेत्र में रुचि रखने वाली लड़कियों एवं महिलाओं के लिए मार्गदर्शन का कार्य किया था।इस बार एक और बड़ी उपलब्धि पाकर ऋतु खुश हैं।इसके लिए वे अपने पति सुजीत कुमार सोनी के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए बोलीं कि मेरी मेहनत और उनके सपोर्ट से ही सबकुछ सम्भव हो पाया है। लखनऊ से लौटते ही उनके गृह नगर में प्रशंसकों ने जोरदार स्वागत किया।लोगों का उनसे मिलने का सिलसिला चलता रहा।

Related Articles

Back to top button