State

मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान का बेटा भी कोरोना संक्रमित

भोपाल । मध्यप्रदेश में कोरोनाकाल में पहली बार एक दिन में 10 हजार 166 नए संक्रमित मिले। 53 मरीजों की मौत हो गई। शहरों में बेड के लिए मरीज भटक रहे हैं। ऑक्सीजन के लिए मारामारी मची है। श्मशानों में अंतिम संस्कार के लिए वेटिंग लगी हुई है। इंदौर में आधिकारिक तौर पर छह मौतें दर्ज की गईं तो भोपाल में उससे ज्यादा आठ। गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय भी संक्रमित हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री शिवराज ने भी सुबह अपना कोविड टेस्ट कराया है। एंटीजन टेस्ट निगेटिव है, RT-PCR रिपोर्ट आना बाकी है। सरकार की तरफ से हर दिन बयान आता है कि कोरोना को कंट्रोल करने के लिए लॉकडाउन विकल्प नहीं है। ऐसे में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया। इसके बावजूद हालात बिगड़ते जा रहे हैं। प्रदेश के 25 शहरों में अब तक कोरोना कर्फ्यू लगाया जा चुका है। बुधवार को रीवा, टीकमगढ़ और छतरपुर में भी टोटल लॉकडाउन करने का फैसला इन जिलों की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी ने लिया। इससे पहले मंगलवार को डिंडौरी, धार, होशंगाबाद और ग्वालियर में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया था।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button