Crime

बेटे ने फावड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या

अयोध्या : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में एक बेटे ने धारदार फावड़े से माता और पिता की हत्या कर दी है।पुलिस ने आज यहां बताया कि जिले के मुख्यालय से करीब पैंतीस किलोमीटर दूर थाना इनायतनगर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सागर पट्टी पंधिले में कलियुगी पुत्र ने अपने माता-पिता को धारदार फावड़ा से मारकर मौत के घाट उतार दिया।

उन्होंने बताया कि बीती रात हत्यारा बालेंद्र तिवारी शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा तो करवा चौथ का उपवास रखी पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। यह देश बालेंन्द्र के पिता राजमणि तिवारी पुत्र गौरीशंकर तिवारी (55) व माता सरोज तिवारी (53) बेटे को समझाने पहुंचे लेकिन माता-पिता की बात न सुनकर बालेंन्द्र ने पास में रखे फावड़े से माता पिता की हत्या कर दी। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button