Crime

भाइयों के झगड़े में फौजी ने जान गंवाई

रामपुर : उत्तर प्रदेश मे रामपुर जिले के स्वार क्षेत्र में दो भाइयों के झगड़े में बीच बचाव कर रहे सीआरपीएफ जवान की गोली लगने से मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि ग्राम पंचायत राहमतगंज निवासी दो भाईयों कृष्ण कुमार यादव उर्फ पिंटू यादव और राजेश यादव के बीच कुछ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक भाई पिंटू यादव असलाह निकाल लाया। झगड़ा बढ़ता देख छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में तैनात धर्मेंद्र यादव (30) उर्फ भूरा बीचबचाव करने लगा। इस बीच पिंटू ने दोनाली बंदूक से गोली चला दी। गोली सीधी फौजी धर्मेंद्र के सिर में लगी और वह गिर पड़ा। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button