Crime

ट्रक की टक्कर से जवान की मौत

रायपुर : छत्तीसगढ़ में रायपुर जिले के केंद्री गांव के पास शुक्रवार को एक ट्रक ने बाइक सवार केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान घोष साहू को टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाईश देकर रास्ता बहाल करने की कोशिश कर रही है। गुस्सा पुलिस और प्रशासन के प्रति फूट पड़ा जिन्होंने शव को घटनास्थल से हटाने की कोशिश की।ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया और सड़क को अवरुद्ध कर दिया जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। प्रशासन का कहना है कि दुर्घटना की जांच की जा रही है और दोषी ट्रक चालक के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।वहीं ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें न्याय की उम्मीद है और वे तब तक सड़क को नहीं खोलेंगे जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button