
रायपुर । छत्तीसगढ़ के रायपुर में चल रहे कांग्रेस के महाअधिवेशन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। इसके बाद अब भाजपा की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में पहले तिरंगा नहीं लहराता था। आज अगर उसी कश्मीर में कांग्रेस पार्टी को हजारों तिरंगे दिख रहे हैं तो इसके पीछे क्या कारण हैं? इसका भी राहुल गांधी को चिंतन करना चाहिए। पात्रा ने कहा, आपने 52 साल लगा दिए देश को जानने के लिए यात्रा करने में।
उन्होंने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि पहली बार राहुल गांधी ने यह स्वीकार किया कि मोदी सरकार ने क्या हासिल किया है। वह अपनी यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर पहुंचे और चारों तरफ तिरंगे को देखा। संबित पात्रा ने कहा कि आज अगर कश्मीर में लोगों ने तिरंगा अपने हाथ में उठाया हुआ है, लाल चौक पर तिरंगा है, तो इसका कारण है सुशासन है। जो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने दिया है।
हालांकि, इसके बाद से राहुल की तरफ से भी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर जवाब दिया है और कहा है कि कांग्रेस का सत्याग्रह, भाजपा के ‘सत्ताग्रह’ से जीतेगा। वो सत्ता के लिए कुछ भी करेंगे, हम सत्य के सहारे लड़ेंगे, और जीतेंगे। सोशल मीडिया में कई तरह के पोस्टर कांग्रेस पार्टी की ओर से शेयर किए जा रहे हैं।
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में यह कहा था
कांग्रेस के तीन दिवसीय महाधिवेशन के आखिरी दिन राहुल गांधी ने संबोधित करते हुए कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मैं देश के सभी तबके से मिला। इस दौरान मैंने भारत जोड़ो यात्रा से बहुत कुछ सीखा। उन्होंने कहा कि ‘यात्रा’ से मुझे बहुत प्यार मिला, 52 साल से मेरा घर नहीं, लेकिन जब कश्मीर पहुंचा तो अपने घर जैसा लगा।
राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा हमने लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना जगाई। हमने किसी को झंडा पकड़ने के लिए नहीं कहा। लोग हमसे खुद ही जुड़ते चले गए। ये मोदी अडाणी का रिश्ता क्या कहलाता है। बीजेपी और आरएसएस उसकी रक्षा कर रही है। शेयर कंपनी हजारों करोड़ों रुपए विदेश भेज रही है, पर सत्ता में रहने के बावजूद नरेंद्र मोदी कुछ नहीं कर पा रहे। अडाणी और मोदी एक ही हैं।(वीएनएस)
BJP National Spokesperson Dr. @sambitswaraj Patra addresses a press conference at party headquarters in New Delhi. https://t.co/OFigIJw3Dz
— BJP (@BJP4India) February 26, 2023



