स्माइल हत्याकांड:पांच रुपये चोरी को लेकर पाल लिया था दुश्मनी,पहले मारा-पीटा फिर बोरे से दबा दिया मुंह
वाराणसी। जैतपुरा थाना क्षेत्र चौकाघाट चौकी पुलिस के अंतर्गत चार साल के बच्चे स्माइल की हत्या का आरोपी शाहिद जमाल (19) को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दूसरी तरफ मृतक के घर मामत पसरा है। परिवार वालों का रोकर हाल बेहाल है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शाहिद की बुनकर मार्केट में सेन्ट्रल बैंक के बगल में शाहिद जमाल जनरल स्टोर की दुकान है और दुकान पर वही बैठता था। पुलिसिया पूछताछ में शाहिद ने बताया कि इस्माइल और उसके दोस्त पांच सौ रुपये चुरा लिये थे ,इस बात को लेकर शाहिद दुश्मनी पाल बैठा था। शाहिद जब भी इस्माइल के मोहल्ले में जाता उसके साथ मारपीट होती थी। उसने ठान लिया कि जब भी इस्माइल और उसके दोस्त इधर आयेंगे तो उन्हें सबक सिखायेगा।
शनिवार की रात आरोपी करीब नौ बजे अपने सलारपुरा वाले घर से खाना का डिब्बा लेकर नक्खीघाट के लिए निकला और दोषीपुरा मैदान में किराने की दुकान के पास पहुंचा तभी इस्माइल अपने चाचा के साथ दिखायी दिया। मौका देख उसने स्माइल को बुलाया और चार रुपये टॉफी खरीदने के लिए दिया और अपने साथ दुकान पर लेकर आया।
दुकान के अंदर उसे मारापीट जब वह शोर मचाने लगा तोउसका मुंह प्लास्टिक की बोरी से दबा दिया और उसकी मौत हो गयी। अगले दिन प्लास्टिक की बोरी में भरकर उसका शव थर्माकोल के डिब्बे में भरकर काजीपुरा स्थित छवि महल टाकीज के पीछे वाले गेट के पास बिजली के खम्भे के पास स्थित कूड़े के स्थान पर रख दिया और दूसरी गली से होते हुए अपने घर नक्खीघाट चला गया।



