Crime

नदीं में नाव पलटने से छह महिलाएं डूबीं

गढ़चिरौली,छत्तीसगढ़ ।जिले के चामोर्शी तहसील में मंगलवार को एक बड़ी दुर्घटना हो गई है। गढ़चिरौली के वैनगंगा नदी के गणपुर घाट में एक नाव के पलट जाने से 5 महिलाओं के डूबने की खबर है। पांच महिलाओं में से एक महिला का शव बरामद कर लिया गया है। नदी से 5 महिलाओं में से एक महिला के शव को ग्रामीणों ने बचाया है तो वही अन्य 4 महिलाओं के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक चंद्रपुर जिला में आने वाले पोंभुर्णा में किसी खेत मे कपास चुनने के लिए महिलाएं वैनगंगा नदी पार कर नाव के सहारे जा रही थीं, किन्तु जिस नाव से यह महिलाएं खेत मे जा रही थीं, वो नाव नदी में पलट गई और सभी 5 महिलाएं नदी में डूब गईं। यह हादसा मंगलवार की सुबह का बताया जा रहा है। अब तक सिर्फ एक महिला का शव बरामद हुआ है, तो अन्य 4 महिलाएं लापता है, जिनको ढूंढने का काम चल रहा है। कहा जा रहा है कि हादसे के बाद नाविक ने तैरकर एक महिला को जिंदा बचा लिया है। वहीं, एक महिला का शव बरामद कर लिया गया है। नाविक तैरकर पानी के बाहर आ गया और रेस्क्यू टीम के साथ गांव के तैराक मिलकर लापता 5 महिलाओं की तलाश कर रहे हैं।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button