State

आंध्र में दो ट्रेनों की टक्कर में छह लोगों की मौत

विजयनगरम : आंध्र प्रदेश में विजयनगरम जिले के अलामंदा-कंकटपल्ली के पास रविवार को दो यात्री ट्रेन के टकरा जाने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।रेलवे अधिकारियों ने बताया कि विशाखापत्तनम-पलासा यात्री ट्रेन ट्रैक पर रुकी थी और सिग्नल का इंतजार कर रही थी। उसी समय, विशाखापत्तनम-रायगड़ा यात्री ट्रेन ने पीछे से खड़ी ट्रेन को टक्कर मार दी। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button