Crime

सड़क दुर्घटना में जात्रा पार्टी के छह सदस्यों की मौत, 11 घायल

भुवनेश्वर : ओडिशा के मयूरभंज जिले के दुआरसुनी घाट पर बुधवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में जात्रा पार्टी के छह सदस्यों की मौत हो गयी और अन्य 11 घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।सूत्रों ने बताया कि धौली गणनाट्य का ट्रक रायरंगपुर से जलेश्वर की ओर जात्रा पार्टी के सदस्यों के साथ बिजली का सामान और ध्वनि उपकरण ले जा रहा था। तभी दुआरसुनी घाट में ट्रक पलट गया और छह लोगों की मौत हो गयी और 11 अन्य घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कोहरे और हल्की बूंदाबांदी के कारण घाट रोड पर तीव्र मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और पलटकर 20 फुट खाई में जा गिरा।दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीण और अग्निशमन विभाग कर्मी मौके पर पहुंचे और ट्रक के अंदर फंसे जात्रा पार्टी के सदस्यों को बाहर निकाला। सभी घायल लोगों को पास के बंगरिपोसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. (वार्ता)

Related Articles

Back to top button