
विकसित कृषि संकल्प अभियान के जरिए “लैब टू लैंड” नारे को साकार करने में नजीर बनाएगी योगी सरकार
विकसित संकल्प अभियान 2025 के माध्यम से ‘‘लैब टू लैण्ड‘‘ के नारे को साकार करते हुए 50 लाख किसानों को जोड़ेगी योगी सरकार
- 1.5 करोड़ किसानों को जोड़ने के लक्ष्य के साथ शुरू इस मुहिम में योगी सरकार का 50 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य
लखनऊ । केंद्र सरकार द्वारा शुरू विकसित कृषि संकल्प अभियान के जरिए “लैब टू लैंड” नारे को साकार करने में योगी सरकार नजीर बनाएगी। 29 मई से 12 जून तक चलने वाले इस देश व्यापी के तहत केंद्र सरकार ने 1.5 करोड़ किसानों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अभियान के दौरान 50 लाख किसानों को जोड़ने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। यह केंद्र के लक्ष्य का एक तिहाई है। इस काम में लगने वाले कृषि विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों खास कर प्रसार काम में लगे कर्मचारियों के हौसलाअफजाई के लिए 28 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद लखनऊ स्थित लोकभवन के सभागार में इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उल्लेखनीय है कि खेतीबाड़ी और इससे जुड़े सेक्टर्स की तरक्की की एक बुनियादी शर्त है। संबंधित सेक्टर्स के शीर्ष संस्थाओं में होने वाले शोध कार्य यथा शीघ्र किसानों तक पहुंचे। इसी बाबत कई वर्षों पूर्व “लैब टू लैंड” का नारा दिया गया था। इसमें खेती बाड़ी से जुड़े एक्सटेंशन कर्मियों की महत्त्व पूर्ण भूमिका होती है। किसानों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध योगी सरकार एक्सटेंशन कार्यक्रमों के विस्तार के जरिए इस नारे का साकार करती रही है। किसान कल्याण केंद्र, रबी और खरीफ के सीजन में न्याय पंचायत स्तर पर द मिलियन फार्मर्स स्कूल के तहत आयोजित किसान पाठशालाएं, प्रदेश से लेकर मंडल और जिला स्तर पर आयोजित कृषि उत्पादक गोष्ठियां इसका प्रमाण हैं।
हर जिले और फसल विशेष के लिए बने खास सेंटर ऑफ एक्सीलेंस लगातार इस नारे को अमली जामा पहना रहे हैं। इस पूरे कार्यक्रम को गति देने में सर्वाधिक अहम भूमिका हर जिले में बने कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके )की होती है। यही वजह है कि योगी सरकार ने आते ही यह लक्ष्य रखा कि हर जिले में एक और जरूरत के अनुसार बड़े जिलों में दो कृषि विज्ञान केंद्र होने चाहिए। सात साल पहले तो कई जिलों में ये केंद्र थे ही नहीं। आज इन केन्द्रों की संख्या 89 हैं।
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए 18 केंद्र चयनित
अगले चरण में योगी सरकार की योजना क्रमशः इन केंद्रों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की है। इस क्रम में पहले चरण में दिसंबर 2023 में 18 कृषि विज्ञान केंद्रों का चयन किया गया। इस बाबत 26 करोड़ 36 लाख की परियोजना स्वीकृत करने के साथ 3 करोड़ 57 लाख 88 हजार रुपये की पहली किश्त भी की जारी की गई। अब बाकी कृषि विज्ञान केंद्रों पर भी सेंटर फॉर एक्सीलेंस बनाए जा रहे हैं। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस चुने जाने के साथ संबंधित केंद्रों की बुनियादी सुविधाएं बेहतर करने के साथ वहां की परंपरा और कृषि जलवायु क्षेत्र के अनुसार उनको किस सेक्टर पर अधिक फोकस करना है,इस बाबत भी निर्देश दिए हैं। चूंकि योगी सरकार का पहले से ही एक्सटेंशन कार्यक्रम पर पूरी तरह फोकस है। इसीलिए उसने उक्त अभियान के तहत खुद के लिए एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है।
अभियान के तहत किसानों को दी जाने वाली जानकारियां
अभियान के तहत प्रदेशभर के किसानों को खरीफ फसलों की आधुनिकतम तकनीक, प्राकृतिक खेती से जन,जमीन और जल को होने वाले लाभ के साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही खरीफ की फसलों के बेहतर उत्पादन के लिए उन्नत बीजों के उपयोग, बीज शोधन, मिट्टी स्वास्थ्य सुधार, सहफसली खेती, ड्रिप-स्प्रिंकलर सिचाई, खेतीबाड़ी में ड्रोन के इस्तेमाल,औद्यानिक फसलों की उपज एवं गुणवत्ता बढ़ाने के साथ फसल के संरक्षा और सुरक्षा के उपायों के बारे में एक्सपर्ट्स किसानों और बागवानों को विस्तार से बताएंगे। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री और फसल बीमा योजना के लाभार्थियों के पंजीकरण व सहायता पर विशेष जोर रहेगा।
अभियान की कार्ययोजना
इसमें प्रदेश के कृषि विभाग और खेतीबाड़ी से जुड़े अन्य विभागों के साथ इनसे संबद्ध शिक्षण एवं शोध संस्थान, प्रदेश में स्थित केंद्रीय संस्थाओं की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी। उम्मीद की जाती है कि इस अभियान का दूरगामी असर तो होगा ही, खरीफ की फसल के लिहाज से किसानों को इसका तात्कालिक लाभ भी मिलेगा।
विकसित संकल्प अभियान 2025 के माध्यम से ‘‘लैब टू लैण्ड‘‘ के नारे को साकार करते हुए 50 लाख किसानों को जोड़ेगी योगी सरकार
देश के सभी राज्यों में 1.5 करोड़ किसानों को जोड़ने के लक्ष्य के मुहिम के सापेक्ष उत्तर प्रदेश में 75 जनपदों में 10125 कार्यक्रम के माध्यम से 50 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। जिसका शुभारम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुभारम्भ किया गया। विकसित कृषि संकल्प अभियान के जरिए लैब टू लैंड को साकार करने, कृषि संबंधित वैज्ञानिकों/अधिकारियों के द्वारा नवीन शोध/नवीन प्रजाति/ तकनीक एवं किसानों के लिए संचालित योजनाओं को उनके बीच अवगत कराने का कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम 29 मई 2025 से शुरू होकर 12 जून 2025 तक प्रदेश के सभी जनपदों में एवं प्रत्येक जनपद में प्रत्येक दिवस 03 टीमों के माध्यम से 09 कार्यक्रम चलाए जायेंगे। इस प्रकार प्रदेश में कुल 10125 कृषक वैज्ञानिक संवाद आयोजित किए जायेंगे।
कार्यक्रम को विस्तार देने एवं कृषकों में उत्साहवर्धन करने हेतु मंत्री, कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान सूर्यप्रताप शाही के द्वारा दिनांक-29 मई 2025 को ग्राम जहॉगीरपुर विकासखण्ड गौसाइगंज जनपद लखनऊ में प्रतिभाग किया गया एवं दिनांक-30 मई को जनपद बहराइच के कृषि विज्ञान केन्द्र, नानपारा में आयोजित कृषक वैज्ञानिक संवाद में प्रतिभाग कर कृषकों का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विधायक, नानपारा श् रामनिवास वर्मा , जिलाध्यक्ष, भाजपा देवेश पाण्डेय , क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष, बलहा विजय कुमार वर्मा, संयुक्त कृषि निदेशक देवीपाटन मण्डल गोण्डा, उप कृषि निदेशक, बहराइच, जिला कृषि अधिकारी, बहराइच, भूमि संरक्षण अधिकारी, बहराइच, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकगण डा0 शशिकान्त बरगाह, डा0 प्रमोद कुमार सिंह, डा0 संदीप कुमार गौतम डा0 रेनू आर्या के द्वारा क्रमशः वागवानी, पौध संरक्षण, धान की सीधी बुवाई, मृदा परीक्षण के लाभ एवं कम लागत, संतुलित मात्रा में उर्वरक का प्रयोग, औद्योगिक फसलें, चारा उत्पादन, पशुजनित रोगों की रोकथाम, औद्यानिक खेती, फसल बीमा आदि पर चर्चा की गई। साथ ही कृषकों से उनकी कृषि में आने वाली समस्याओं पर भी संवाद/चर्चा की गई एवं इसके निवारण हेतु आश्वस्त किया गया।
विकसित संकल्प अभियान 2025 के तहत आज दिनांक-30 मई को प्रदेश के 75 जनपदों में 675 स्थलों पर कृषक वैज्ञानिक संवाद आयोजित किए गए जिसमें 146765 कृषकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के प्रति कृषकों में उत्साह बढ़ने के कारण आगामी दिवसों में कृषकों की प्रतिभागिता बढ़ने की संभावना है। कार्यक्रम के अन्त में उप कृषि निदेशक, बहराइच द्वारा मंत्री , उपस्थित वैज्ञानिकों, मीडिया एवं कृषकों को कार्यक्रम में उपस्थित होने हेतु आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 को प्रभावी एवं विस्तारपूर्वक संचालन हेतु आगामी दिवसों के कार्यक्रम निर्धारित करते हुए मंत्री, कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान सूर्यप्रताप शाही के द्वारा जनपद गोरखपुर के सरदारनगर विकासखण्ड के ग्राम आमकौल में पूर्वान्ह 11.30 से 2.30 बजे तक एवं ग्रामसभा बंजरिया जनपद देवरिया में अपरान्ह 3.00 से 6.00 बजे तक विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के कृषक वैज्ञानिक संवाद में प्रतिभाग कर वैज्ञानिकों एवं कृषकों को प्रोत्साहित किये जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
इसी प्रकार राज्यमंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान बलदेव सिंह औलख के द्वारा ग्रामसभा पदपुरी विकासखण्ड विलासपुर जनपद रामपुर में पूर्वान्ह 11.30 से 2.30 बजे तक कार्यक्रम में प्रतिभाग कर कृषकों को प्रोत्साहित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के कुशल संचालन हेतु कृषि निदेशक के द्वारा प्रदेश के 38 अधिकारियों को प्रत्येक अधिकारी को 2-2 जनपदों में दिनांक-31 मई व 01 जून, 07 जून एवं 08 जून को नामित किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नामित जनपद में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर अभियान को सफल बनाने हेतु सहयोग प्रदान करेंगे एवं कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात संबंधित वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों हेतु सुझाए गए संस्तुति भी प्रस्तुत करेंगे l
ग्रेटर नोएडा में बड़े स्तर पर औद्योगिक भूखंडों के आवंटन की स्कीम लायी योगी सरकार