Crime

गायक समर की जमानत पर छह को सुनवाई

वाराणसी। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत में जिला कारागार में निरुद्ध समर सिंह ने दूसरी बार जमानत के लिए याचिका दाखिल की है। न्यायालय ने समर सिंह की याचिका स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए छह मई की तारीख दी है।

सारनाथ में 26 मार्च को भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव होटल के कमरे में लटकता मिला था। पुलिस ने मामले को आत्महत्या बताया। लेकिन, मां मधु दुबे इसे हत्या बता रही हैं। इसमें समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने गायक समर सिंह को 6 अप्रैल की देर रात गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था। समर सिंह के दोस्त संजय सिंह को 12 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था। समर सिंह की ओर से जमानत के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने समर सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए 6 मई की तिथि नियत की है।

पीड़िता के वकील शशांक शेखर त्रिपाठी ने बताया कि समर सिंह की जमानत याचिका का कोर्ट में विरोध किया जाएगा और हमने साक्ष्य तैयार कर लिए हैं। इससे पहले भी पीड़िता मधु दुबे ने कोर्ट में दो प्रार्थना पत्र दिए थे। इसमें से एक में आकांक्षा की मां मधु दुबे ने कोर्ट में गुहार लगाई थी कि आकांक्षा दुबे की आत्महत्या से जुड़े सभी साक्ष्य जिसमें होटल का सीसीटीवी फुटेज भी शामिल है, की अपनी निगरानी में जांच कराएं। क्योंकि, वादिनी मधु दुबे को थाने की जांच पर भरोसा नहीं है। इसके अलावा मधु दुबे का कलमबंद बयान भी दर्ज किया जाए।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button