Crime

भाई को हमलावरों से बचाने के दौरान गोली लगने से घायल बहनों की मौत

नई दिल्ली । भाई को बचाने की कोशिश के दौरान हथियारबंद हमलावरों ने जिन दो बहनों को गोली मार दी थी, उनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के आर.के. पुरम इलाके में रविवार तड़के पिंकी (30) और ज्योति (29) को गोली लगने के बाद सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें सुबह करीब 4:30 बजे एक पीसीआर कॉल मिली। फोन करने वाले ने पुलिस को सूचित किया कि उसकी दो बहनों को अंबेडकर बस्ती, आर.के. पुरम में गोली मार दी गई है। अधिकारी ने कहा कि कॉल मिलने के तुरंत बाद, उन्होंने घटनार स्थल पर एक टीम भेजी। पुलिस ने कहा, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि भाई और हमलावरों के बीच आर्थिक विवाद था।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button